रुद्रप्रयाग। देवरियाताल से बनियाकुंड ट्रैक पर रास्ता भटके पांच पर्यटकों का टीमों ने रेस्क्यू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे एक व्यक्ति साहिल कुमार ने सूचना दी कि ट्रैक पर पांच लोग भटक गए हैं। सूचना पर डीडीआरएफ व एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि भटके हुए पर्यटकों को बनियाकुंड ट्रैक से स्यूंकुडी तक लाया गया। सभी पांच पर्यटक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू किए गए यात्रियों में पुरुषोत्तम चौधरी निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़, सचिन कुमार मिजोरम, आलोक कुमार दिल्ली, साहिल कुमार पटना, बिहार तथा अभिजीत कुमार गोपालगंज, बिहार शामिल हैं। उनकी स्थिति सामान्य है। संवाद