रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 64 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान पांच बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। वहीं शिविर में 26 लोगों की परिवार नियोजन को लेकर काउंसलिंग की गई। इस दौरान बालिकाओं और अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में टीकाकरण की भूमिका के बारे में बताया गया। वहीं किशोरियों को पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों की जानकारी भी दी गई। शिविर में डॉ. मो.उमेर, एएनएम दीपिका पंवार, परिवार नियोजन काउंसलर रेखा जोशी, आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल, डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी, डीईओ प्रतिरक्षण यशवंत राणा आदि मौजूद रहे। संवाद