फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सदस्यीय महिला समिति करेगी पेयजल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में सप्लाई हो रहे पीने के पानी की जांच के लिए गांधी जयंती पर आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर पांच-पांच महिला समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को जलसंस्थान/जलनिगम के माध्यम से जिला पंचायत राज विभाग फिल्ड टेस्टिंग किट मुहैया कराएगा। इस किट के जरिए पेयजल योजनाओं से सप्लाई हो रहे पानी की शुद्धता का पता लग सकेगा। समितियां जल जीवन मिशन के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगी। तीनों विकासखंडों की 336 ग्राम पंचायतों की बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी रणवीर सिंह असवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत जल प्रबंधन का संचालन स्वयं कर रही है। योजना के रखरखाव के लिए प्रति परिवार 30 रुपये प्रतिमाह की दर से शुल्क लिया जाएगा, जिसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें