फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद के पहले अध्यक्ष डीडी पंत को किया गया याद

विज्ञापन
उक्रांद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पहले अध्यक्ष स्व. डीडी पंत को किया याद। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के पहले अध्यक्ष स्व. डीडी पंत की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने वृहद पौधरोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पंत द्वारा संगठन की मजबूती में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर हल्द्वानी में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की घोर निंदा की गई। साथ ही जल्द मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। उक्रांद ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पुनर्गठन की मांग भी की। संगोष्ठी में अगले तीन माह में दस हजार नए सदस्य बनाने के लिए जनसंपर्क पर जोर दिया गया। इस मौके पर गजपाल रावत, देवेंद्र चमोली, जितार सिंह राणा, सूरत सिंह झिक्वांण, चंद्रमोहन गुसाईं, भगत चौहान, देवेंद्र जग्गी, राय सिंह रावत, दिनेश बत्र्वाल, पुनीत रौथाण, शैलेंद्र बुटोला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें