रुद्रप्रयाग। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जिले में 23 अक्तूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि स्थित वेयरहाउस में यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह नौ से शाम सात बजे तक चलेगी। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी जांच जारी रहेगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जांच इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों की निगरानी में की जाएगी। निर्वाचन में उन्हीं ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें प्रथम स्तरीय जांच में प्रमाणित किया गया हो। संवाद