फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: यात्रा मार्ग के होटल और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण किया

Fri, 25 Sep 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस और फायर सर्विस की ओर से यात्रा मार्ग के होटल और प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। फायर सर्विस टीम ने सोनप्रयाग, सीतापुर और रामपुर में पार्किंग, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था और अन्य अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की। संचालकों और कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा में कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए। निर्धारित समय में कमियां दूर कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें