फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: युवाओं को दी वित्तीय साक्षरता व स्वरोजगार की जानकारी

Mon, 01 Dec 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के विभिन्न गांवों में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। शिविरों में ग्रामीण बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वरोजगार के अवसर जैसे मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, सलाई, बैकिंग, कम्प्यूटर, सीसी टीवी कैमरा, मोबाइल रिपेयरिंग, धूप अगरबत्ती निर्माण, फास्ट फूड उद्यमी, सामान्य उद्यमिता आदि का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे वह आय-वृद्धि के लिए कौशल विकसित कर सकें। इन जागरूकता कार्यक्रमों में बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण सुविधाओं, डिजिटल लेनदेन तथा वित्तीय सुरक्षा उपायों पर भी विशेष रूप से जानकारी प्रदान की जा रही है। आरसेटी के माध्यम से यह शिविर जनपद के तीनों ब्लॉकों अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ के विभिन्न गांवों में चलाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण स्वरोजगार और वित्तीय प्रबंधन के लिए सक्षम बन सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें