रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर में चोपड़ा-डूंगरी-चापड़ मार्ग के डामरीकरण के लिए राज्य योजना में 2.43 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि तीन किमी लंबे मार्ग के डामरीकरण के लिए जिला योजना में धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द लोनिवि की ओर से निविदा आमंत्रित की जाएगी। कहा कि सड़क का डामरीकरण होने से ग्रामीणों के लिए यातायात सुलभ हो जाएगा। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा सहित अन्य विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इधर, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन बुटोला, मंडल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित, रितेश पांडे, पवित्रा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक भरत सिंह चौधरी और सरकार का आभार जताया। संवाद