फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विस क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी

Mon, 09 Nov 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जनपद के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की संशोधित अंतिम सूची जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग से तीन नवंबर को अनुमोदन मिलने के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के मतदेय स्थलों की सूची में संशोधन किए गए हैं। मतदाता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं। इसके अलावा सूची नगर पालिका, नगर पंचायत, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला निर्वाचन कार्यालय में भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों की सूची देखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें