फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चोपता में कम पहुंचे पर्यटक

Wed, 31 Dec 2025 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। चोपता, दुग्गलबिठ्ठा, सारी देवरियाताल जो नए साल पर पर्यटकों से गुलजार रहते थे इस बार यहां कम ही पर्यटक हैं। बर्फबारी न होने के कारण यहां कम पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसे में स्थानीय कैंप व होटल संचालकों में निराशा है। व्यापार संघ अध्यक्ष चोपता अरविंद मैठाणी ने बताया की हालांकि क्रिसमस पर तुंगनाथ घाटी में पर्यटकों की भीड़ रही लेकिन नए वर्ष के आगमन के लिए उम्मीद के अनुरूप पर्यटक नहीं पहुंचे। वहीं चौकी प्रभारी सतीश शाह दुग्गलबिट्टा ने बताया की प्रशासन एवं पुलिस की ओर से नए वर्ष की तैयारियों को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला की ओर से पुलिस बल के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीमों को सुरक्षा के मद्देनजर निर्देश जरूरी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें