रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन की ओर से 17 दिसंबर को जिले के तीनों विकासखंडों में पूर्वाह्न 11 बजे किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी आदि क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, विभागीय योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपनी-अपनी योजनाओं का विवरण किसानों को उपलब्ध कराने तथा किसानों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि जिले के अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ विकासखंडों में किसान दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त कृषक भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने को कहा। संवाद