जखोली ब्लॉक के कंडाली गांव में भेषज संघ ने काश्तकारों को दिया जड़ी-बूटी उत्पादन का प्रशिक्षण।
- फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कंडाली में जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ द्वारा किसानों को जड़ी-बूटी का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेपं सदस्य निर्मला बहुगुण ने कहा कि जड़ी-बूटी उत्पादन से काश्तकार अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। भेषज संघ के प्रबंध निदेशक वाचस्पति सेमवाल ने किसानों को बड़ी इलायची, हरड़, बहेड़ा, आंवला, रीठा व तेजपात के पौधों के कृषिकरण के बारे में जानकारी दी। बताया कि बड़ी इलायची की पौध व फल से 15 लाख तक की आमदानी की जा चुकी है। इस मौके पर सिलगढ विकास समिति के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा ने किसानों को जड़ी-बूटी की खेती के लिए प्रेरित किया। प्रधान पूजा थपलियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मगनानंद भट्ट, सर्वेश चंद्र भट्ट, जयप्रकाश, वीरेंद्र भारती, भरत रावत समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। संवाद