जखोली। आगामी एक व दो नवंबर को वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबिटिया में दो दिवसीय किसान मेला व सह प्रदर्शनी का आयोजन किया है। कुलपति डॉङ बीपी भट्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय के चिरबिटिया परिसर में दो दिवसीय मेले में किसान वैज्ञानिक संवाद, उन्नत बीज एवं पौध, आधुनिक कृषि यंत्र, प्रगतिशील कृषक सम्मान व महिला मंगल दलों के कार्यक्रम होंगे। पूर्व प्रधान लुठियाग रूप सिंह ने बताया कि इस मेले से किसानों को खेती की नई तकनीकी से स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा। संवाद