फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव

Mon, 16 Nov 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के जवाड़ी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को आपसी सद्भाव, सामाजिक समानता और एक-दूसरे के विचारों एवं संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के 14 से 27 नवंबर तक संचालित डीएडब्ल्यूएन पखवाड़ा अभियान की जानकारी दी गई। इसके तहत नशे से प्रभावित बच्चों को विधिक सहायता, परामर्श, उपचार और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित कर युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें