फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अशासकीय विद्यालय मिनिस्ट्रियल कार्मिक संघ की कार्यकारिणी गठित

Sun, 23 Aug 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। माध्यमिक एवं जूनियर हाईस्कूल मिनिस्ट्रियल एवं कार्मिक एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक एवं चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के संरक्षक राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में गणेश विद्या मंदिर पुनाड़ के कनिष्ठ सहायक अमित कंडारी को अध्यक्ष, कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपड़ा के कनिष्ठ सहायक अनुराग जगवाण को महामंत्री और पब्लिक जूनियर हाईस्कूल घेंगड़खाल के परिचारक महेंद्र सजवाण को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं तक्षशिला जूनियर हाईस्कूल चाका की कनिष्ठ सहायक दीना वशिष्ठ और जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डंगवालगांव के कनिष्ठ सहायक अमित रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बंगारी, पूर्व महामंत्री जसपाल आर्य, मंगशीरी बिष्ट, रविंद्र रावत, मुकेश बुटोला, बंशी लाल, पूरण, संदीप सेमवाल और गिरीश जोशी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें