फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने 75 हजार जुटाए फिर पीएम राहत कोष में जमा कराए

विज्ञापन
किच्छा में एसडीएम को ड्राफ्ट सौंपते पूर्व सैनिक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। शांतिपुरी में पूर्व सैनिकों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आपस में करीब 75 हजार रुपये जुटाकर पीएम राहत कोष में जमा किये। विधायक राजेश शुक्ला के साथ शांतिपुरी नंबर तीन व चार के ग्राम प्रधान राहुल तिवारी, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख नीरज टाकुली के साथ पूर्व सैनिको ने एकत्र किए गए 74433 रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कर उसका ड्राफ्ट किच्छा एसडीएम विवेक प्रकाश को सौपा। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शांतिपुरी क्षेत्र में सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक रहते हैं। शांतिपुरी नंबर 3 व 4 के पूर्व सैनिकों द्वारा आपस में एकत्र के गई धनराशि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दी है, जो सराहनीय है। कहा कि अपना जीवन देश की रक्षा को समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिको की राष्ट्र के प्रति त्याग की भावना से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस से पीड़ित है वही भारत मजबूती से कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के हर उस निर्णय के साथ खड़ा है जिससे कोरोना महामारी से बचा जाए। प्रधानमंत्री के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में समाज का हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर रहा है। इस दौरान तहसीलदार महेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता घनानंद तिवारी, पूर्व सैनिक प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक किशन सिंह बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें