फोटो
गुप्तकाशी। स्व. गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही नवनिर्वाचित छात्रसंघ परिषद ने चुनाव में मिले समर्थन के लिए छात्रों का धन्यवाद दिया। सेवा संकल्प अभियान के प्रथम चरण में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 13 अक्तूबर को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल पुरस्कृत करेंगी। वहीं अध्यक्ष महक, उपाध्यक्ष दिव्या, महासचिव रोशनी, सह सचिव आयशा, कोषाध्यक्ष सोनिका और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नागेंद्र ने विद्यार्थियों का आभार जताया। उन्होंने छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गैड़ी, छात्रसंघ प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. गंगाराम वैश्विक आदि मौजूद रहे। संवाद