फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रशिक्षण प्राप्त कर लघु उद्योग करें स्थापित

Wed, 05 Feb 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बावई गांव में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का दस दिवसीय फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में गांव के 35 ग्रामीण प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक किशन सिंह रावत ने कहा कि 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं व युवा अपना लघु उद्यम स्थापित कर आजीविका बढ़ा सकते हैं। लीड बैंक अधिकारी चतर सिंह ने महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग, लेखांकन व बैंकिंग के बारे में बताया। प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने उद्यमिता विकास की जानकारी दी। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर कविता ध्यानी ने प्रशिक्षणार्थियों को फूड प्रोसेसिंग में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें