फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कमसाल गांव में पांडव नृत्य को लेकर उत्साह

Wed, 01 Jan 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। 14 वर्ष के बाद ग्राम पंचायत कमसाल में हो रहे पांडव नृत्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना है। आयोजन में प्रवासी ग्रामीणों के साथ ध्याणियां भी शामिल हुई हैं। 19 दिवसीय अनुष्ठान के 18वें दिन गैंडा कौथिग का आयोजन किया गया। आज बृहस्पतिवार को दुर्योधन वध के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। बुधवार को अनुष्ठान में गैंडा कौथिग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केदारनाथ विस की विधायक आशा नौटियाल ने पांडवों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गांव के कालिंका मंदिर परिसर में एक कक्ष निर्माण के साथ ही महिला मंगल दल को विधायक निधि से टेंट सामग्री देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, सचिव मातबर सिंह, अनिल बिष्ट, निवर्तमान ग्राम प्रधान ममता देवी, ममंद अध्यक्ष पावती देवी, मातबर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें