फोटो
ऊखीमठ। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों, जिसमें अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। साथ ही कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे नए आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एसपी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी सहित कोतवाली के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद