फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ व बदरीनाथ हाईवे से हटेगा अतिक्रमण

Tue, 26 May 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसून से पहले एनएच सीमा क्षेत्र को खाली कराने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ व बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एनएच ने राजमार्ग सीमा में आने वाले 247 अतिक्रमणों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए। मानसून शुरू होने से पहले सभी अतिक्रमित को हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 और 107ए के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। विभाग ने कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटा दिए हैं जबकि शेष स्थानों पर नोटिस जारी किए गए हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 107 (पुराना 109) पर कुल 344 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे जिनमें से 107 हटाए जा चुके हैं जबकि 237 शेष हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 107ए पर कुल 14 अतिक्रमण में से चार हटाए गए हैं और 10 बाकी हैं। दोनों मार्गों पर करीब 358 अतिक्रमणों में से 111 हटाए जा चुके हैं और 247 अभी शेष हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान संभावित भूस्खलन और मलबा आने की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर मशीनरी और संसाधनों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें