फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एकल अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दें

Fri, 09 Oct 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एकल अभियान के गढ़वाल मंडल भाग कार्यालय बीकेएस प्रथम में आयोजित बैठक में अभियान को मजबूत करने और गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। गढ़वाल मंडल भाग के अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि एकल अभियान से जुड़कर कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। गोपेश्वर अंचल की पालक एवं संभाग महिला समिति प्रमुख दया पाड्या ने अभियान से जुड़ी समस्याओं के समाधान और समितियों को मजबूत करने के सुझाव दिए। भाग उपाध्यक्ष शीला रावत, सचिव संतोष मेवाल और भाग गढ़वाल महिला समिति प्रमुख सरला खंडूड़ी ने भी अभियान को आपसी सहयोग से आगे बढ़ाने और गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में अंचलों से आए प्रस्तावों को स्वीकार किया गया। इनमें रिक्त अंचलों और संचों के पदों को भरने के प्रस्ताव भी शामिल रहे। बैठक में संभाग गतिविधि प्रमुख भावना उपाध्याय, भाग प्रमुख प्रीति खन्ना सहित उमेश, मोहित, अखिलेश, किरन, राजेश, आरती, कोमल, आमीषा और सोनम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें