रुद्रप्रयाग। केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल एवं मत्स्य विभाग की ओर से विकास भवन में अनुसूचित जाति के प्रगतिशील मत्स्य पालकों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। चयनित 20 लाभार्थियों को अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत मत्स्य चारा, आइस बॉक्स, हैंडनेट, जाल आदि सामग्री भी बांटी गई। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। गोष्ठी में जिला सहायक निबंधक रणजीत सिंह राणा, संस्थान से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रेनू जेठी, मुख्य तकनीकी अधिकारी संतोष कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर विशाल दत्ता, जिला मत्स्य अधिकारी मंजू भाकुनी, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल एवं अरविंद कुमार उपस्थित रहे। संवाद