फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामू गांव में तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के जामू गांव में तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण कुशलानंद सेमवाल, हर्षमणि ढौडियाल, पवन अंथवाल, प्रज्ञानंद अंथवाल ने बताया कि बीते 17 नवंबर से गांव में बिजली सप्लाई ठप है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। कहना है कि बिजली के अभाव में जहां ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, मोबाइल धारकों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए फाटा बाजार की दौड़ लगानी पड़ रही है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल ने बताया कि फीडर में कुछ तकनीकी खराबी के कारण केदारघाटी के कई गांवों में पिछले दो-तीन दिन बिजली सप्लाई में दिक्कत आई थी। समस्या को जल्द निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें