रुद्रप्रयाग। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2026 में डॉ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल के आठ छात्र-छात्राएं सफल हुए। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित परीक्षा में विद्यालय के छह छात्रों और दो छात्राओं ने क्वालीफाई कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में सुधांशु प्रताप राणा, अनुराग बिष्ट और कनिष्का बर्त्वाल ने सफलता प्राप्त की। वहीं कक्षा दह के लिए तृषा सेमवाल, कार्तिक भट्ट, शिवांश सेमवाल, अक्षत बर्त्वाल और अभिनव जोशी चयनित हुए। प्राचार्य सुनीता देवी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। संवाद