फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag : आज से केदारनाथ के लिए आठ हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान, अब तक 70 हजार भक्तों ने लिया इस सेवा का लाभ

Sun, 15 Sep 2024 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। 
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। 

विज्ञापन


शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं। 

इन कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, जामू, शेरसी आदि हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां यात्रा के पहले चरण के पूरा होते ही 20 जून से 3 जुलाई तक वापस चली गईं थी। मानसून सीजन में हिमालयन हेलि और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टर उड़ान भरते रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक हेलिकॉप्टर से 70 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। वहीं, 69 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें