नंदानगर। कांग्रेस कमेटी नंदानगर ने दिल्ली के जंतर मंतर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। लक्ष्मी मार्केट तिराहे पर पुतला दहन करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को युवाओं की मांग को तुरंत मान लेना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, महिला अध्यक्ष सरस्वती देवी, नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन देवराड़ी, सुरेंद्र सिंह, शिवलाल स्नेही, महावीर सिंह, रुचि सती, बसंती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद