फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षाविद् प्रेम मोहन डोभाल को मिला मंदाकिनी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल की पुण्यतिथि में समारोह आयोजित किया गया जिसमें शिक्षाविद्, लोक साहित्यकार और रंगमंच से जुड़े पांडवाज के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल सहित अन्य अतिथियों ने बेंजवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मंदाकिनी घाटी में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को लेकर दशकों हरिदत्त बेंजवाल ने एक मिसाल पेश की थी। ऐसी विभूतियां समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत होती हैं। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य चंद्रशेखर बेंजवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष प्रदेश स्तर पर 22वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मोहित भट्ट और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयनित नितिन और सागर को भी सम्मानित किया गया। शिक्षक धीर सिंह नेगी ने संचालन किया। समारोह में हरीश गुसाईं, हर्षवर्धन बेंजवाल, देवकी देवी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, बृजभूषण वशिष्ठ, कुंवर सजवाण, लवकुश भट्ट, कुंवर लाल आर्य, बलबीर लाल, रमेश बेंजवाल, गिरीश बेंजवाल, कालिका कांडपाल, दीपक बेंजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें