रुद्रप्रयाग। जनपद में 15 नवंबर को भूकंप को देखते हुए मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में विभागों की संयुक्त तैयारी बैठक और टेबल टॉप अभ्यास किया गया। बैठक की शुरुआत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई जिसमें अधिकारियों को मॉक ड्रिल के उद्देश्य, भूकंपीय संवेदनशीलता और विभागवार जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए कोटेश्वर चिकित्सालय, जवाड़ी बाईपास, अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार, औद्योगिक केंद्र भटवाड़ीसैंण, सुमेरपुर रेलवे सुरंग और केदारनाथ क्षेत्र के चोराबाड़ी मैदान को अभ्यास स्थल बनाया गया है। अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, ईई मीनल गुलाटी, एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट, टीओ निशा बंगवाल, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, 6th ग्रेनेडियर, फायर सर्विस और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद