फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सूखा पेड़ बना हादसे का खतरा

Wed, 01 Apr 2026 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। चंद्रापुरी पुराने बाजार में खड़ा सूखा पेड़ दुर्घटना का कारण बना हुआ है। व्यापारियों ने 30 जनवरी को सरकार जन-जन के द्वार शिविर में इस समस्या को उठाया था लेकिन अब तक सूखे पेड़ को यहां से नहीं हटाया गया है। राजवीर सिंह ने बताया कि सूखे पेड़ की टहनियां तेज हवा चलने से दुकानों पर गिर रही हैं। ग्राम प्रधान अंजू नौटियाल बताया कि पोस्ट ऑफिस, दुकानें और आवासीय भवन इसकी जद में हैं। उन्होंने प्रशासन से पेड़ को कटवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें