फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मद्महेश्वर के यात्रा मार्ग पर पेयजल संकट

Sun, 31 May 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मद्महेश्वर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन यहां यात्रा मार्ग व मंदिर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी है। सबसे अधिक परेशानी पेयजल व्यवस्था को लेकर है। जल संस्थान ने एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने का दावा किया था। स्थानीय लोगों ने बताया यहां नानू, खटारा सहित पूरे यात्रा मार्ग पर पेयजल की स्थिति अब तक सामान्य नहीं हुई हैं। गौंडार के प्रधान अनूप पंवार ने बताया कि नानू से लेकर मद्महेश्वर मंदिर क्षेत्र तक पेयजल की समस्या बनी हुई है। यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए थीं लेकिन यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान के ईई ने पाइप मंगाकर एक सप्ताह में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया था लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विभाग से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें