फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नालियां और स्कपर पड़े बंद

Sun, 12 Jul 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
सुमाड़ी में लोनिवि की सड़क पर जानलेवा बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। चिरबिटिया-तिलवाड़ा सड़क इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बनी है। इस सड़क पर जल निकास नालियां और स्कपर लंबे समय से बंद पड़े हैं जिस कारण बरसात का पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी के इस भराव से सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और गड्ढों में तब्दील हो गई है। सुमाड़ी बिजली घर के ठीक सामने सड़क पर गड्ढा हो गया है। इसी रास्ते से रोजाना स्कूली विद्यार्थी आते-जाते हैं जिससे हर समय अनहोनी का भय बना रहता है। वहीं लोनिवि के प्रभारी अधिशासी अभियंता संजीव सैनी ने बताया कि सड़कों पर बने गड्ढों की जानकारी मिली है। 24 घंटे के भीतर इनकों भरा जाएगा। सड़क पर जल निकासी नालियां बनाई जा रही हैं जिससे लोगों को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें