फोटो
फाटा। राष्ट्रीय राजमार्ग के गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच स्थित नारायणकोटी कस्बे में कई दिनों से निकास नाली बंद होने से बरसाती पानी सड़क पर फैल रहा है। ऐसे में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण अर्जुन सिंह ने बताया की नारायणकोटी को शासन स्तर से पर्यटक गांव घोषित किया गया है। जहां पर नवग्रह, नारायण और वीरभद्र के पौराणिक मंदिर देखने के लिए प्रतिदिन पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं। मगर यहां निकास नाली बंद होने से मुख्य मोटर मार्ग पर 30 मीटर सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था को शीघ्र चोक नाली को खोलने के लिए निर्देशित किया जाएगा। संवाद