फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एक पुस्तक दान करें अभियान को मिला अधिकारियों का सहयोग

Thu, 30 Jul 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल पर चलाए जा रहे एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान से जुड़ते हुए जिला प्रशासन को विभिन्न विषयों की पुस्तकें भेंट कीं। अभियान के तहत उप वन संरक्षक रजत सुमन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार पुरोहित, जलागम परियोजना निदेशक आरपी सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनोज सेमवाल तथा जिला कलेक्ट्रेट की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लीला सेमवाल ने पुस्तकें दान कीं। इन पुस्तकों को जिला पुस्तकालय और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि अभियान को अधिकारियों और आमजन का लगातार सहयोग मिल रहा है। एक पुस्तक किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें