फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना जानकारी के हाईवे पर न करें आवाजाही’

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे की स्थिति कई स्थानों पर नाजुक है। भूस्खलन जोन पर पत्थर गिरने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से एहतियात के तौर पर हाईवे पर बिना किसी जानकारी के सफर न करने की सलाह दी है। एसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि बरसात से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़, नरकोटा व शिवानंदी और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे नौलापानी, मेदनपुर, बांसवाड़ा समेत अन्य कई स्थानों पर अति संवेदनशील बना हुआ है। इन स्थानों पर हल्की बारिश में भी पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बिना किसी जानकारी के दोनों हाईवे पर आवाजाही न करें। उन्होंने लोगों से तड़के हाईवे पर किसी भी स्थिति में सफर न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें