गुप्तकाशी। लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बाजार के रायवाला क्षेत्र में दो स्कूली बच्चों को कुत्ते ने काट दिया। इससे लोगों में भय बना है। लावारिस कुत्तों के झुंड से बच्चे, बुजुर्ग एवं दोपहिया वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। एमएल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल ने बताया कि शनिवार को दो स्कूली बच्चों को कुत्तों ने काटा। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी में एंटी रेबीज का टीका लगवाया गया। उन्होंने नगर पंचायत से लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की। संवाद