फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें

Tue, 27 Oct 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल कालेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को पॉक्सो एक्ट, कानूनी अधिकार व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विशेष लोक अभियोजन पॉक्सो मोहन पंत ने लैंगिक अपराधों की पहचान, बचाव और घटना की तत्काल सूचना देने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को सूचित जरूर करें। मुख्य कानूनी प्रतिरक्षा अधिवक्ता समीर बहुगुणा ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सीनियर डिविजन पुनीत कुमार ने बच्चों के कानूनी अधिकार और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें