फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने घिमतोली गांव में बिताई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घिमतोली गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव का भ्रमण करते हुए विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत भी जानी। साथ ही गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों से भी मिले। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में रात्रि प्रवास भी किया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 गांव, 75 अधिकारी अभियान के तहत जिलाधिकारी बीते शनिवार दोपहर को जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर घिमतोली गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान बसंती देवी ने जिलाधिकारी को रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग से स्वास्थ्य केंद्र तक निर्माणाधीन संपर्क मार्ग के निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, आपदा की दृष्टि से कई स्थानों पर खतरा होने, आवासीय भवन व गोशालाओं की स्थिति के बारे में बताया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने आईजीएल को लीज पर दी गई भूमि को पुन: उद्यान विभाग को दिए जाने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरजी देवी ने जनसंख्या के आधार पर गांव में संचालित केंद्र में एक और कार्यकर्ता की तैनाती की मांग की। कार्यक्रम में उप प्रधान प्रेम सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, वीर सिंह नेगी, कमल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें