फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीएम ने सड़कें खोलने के दिए निर्देश

Tue, 11 Aug 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में जारी बारिश से सड़कों के बाधित होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कें बंद होने पर संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल यातायात सुचारु कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद रिस्पांस टाइम पर विशेष ध्यान दिया जाए और संबंधित विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजकर मार्ग खोला जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को प्रतिदिन सड़कों की स्थिति का अपडेट लेने तथा जहां मार्ग बाधित हो वहां तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर भी नजर रखने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें