फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नवनियुक्त अधिकारियों के साथ डीएम ने किया संवाद

Thu, 16 Jan 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने उत्तराखंड राज्य सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के नवनियुक्त अधिकारियों के साथ बैठक कर कई विषयों पर चर्चा की। नवनियुक्त अधिकारी 12 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह के ग्राम अध्ययन के लिए यहां पहुंचे हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस की सेवा का जो अवसर मिला है उसे अच्छे परिश्रम, ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएं। कहा कि सभी अधिकारियों का लक्ष्य हो कि जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने नवनियुक्त अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण बातें भी बताईं। इस मौके पर डीएफओ कल्याणी ने फॉरेस्ट एक्ट और वन विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीडीओ डाॅ. जीएस खाती ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे बताया। इस मौके पर सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें