फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीएम ने किया पुस्तकालयों का निरीक्षण

Wed, 22 Jul 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संगम पुस्तकालय और पीएम श्री अटल राजकीय इंटर कॉलेज के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालयों में उपलब्ध संसाधनों, अध्ययन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पुस्तकालयों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने, अध्ययन कक्षों को सुदृढ़ करने तथा शांत वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित रूप से नई पुस्तकों को शामिल करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पुस्तकालय से जोड़ने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें