फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Mon, 09 Mar 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन परिसर में स्थापित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड रख-रखाव की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस परिसर में पानी की टंकियों के बाहर लोहे का जाल लगाया जाए, पानी की मोटर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए और बिजली के तारों की मरम्मत कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, तहसीलदार प्रणव पांडे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें