फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीएम ने किया जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण, 10 तक काम पूरा करने के निर्देश

Fri, 27 Mar 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से पहले हाईवे सुधारने को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण कर 5 से 10 अप्रैल के बीच मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 3.5 किलोमीटर लंबा यह बाईपास जवाड़ी से रुद्रप्रयाग टनल तक जाता है और यात्रा के दौरान यातायात सुचारु रखने में अहम है। डीएम ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सड़क व हाईवे पूरी तरह गड्ढामुक्त हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पैचवर्क और मरम्मत कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। पहले यह काम आरबीएनएल को सौंपा गया था लेकिन समय कम होने के कारण अब इसे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को दिया गया है। डीएम ने गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें