जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
शनिवार को जिलाधिकारी ने कहा कि अटल आयुष्मान कार्ड धारकों को प्राथमिकता से सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। चिकित्सालय में खराब नेटवर्क व्यवस्था होने पर खंड विकास अधिकारी को स्वान के माध्यम से सीएचसी में नेटवर्क की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनरल वार्ड, नेत्र परीक्षण, प्रयोगशाला, कोविड प्री-कॉशन कक्ष, औषधि भंडार, एनआरएचएम, होम्योपैथिक चिकित्सालय, आयुर्वेदिक चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर सीएमओ डा. बीके शुक्ला, अधीक्षक डा. हेमा असवाल, डॉ. गीता गोरखा, डॉ. सौरभ त्रिपाठी, बीडीओ प्रवीण भट्ट आदि मौजूद थे।