रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थित संगम व्यू प्वाइंट पहुंचकर केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद किया। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में यात्रियों का फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रियों से यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित केदारनाथ यात्रा के दौरान अब तक 10,69,717 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। संवाद