फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जनपद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 10 May 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देश पर पुलिस ने रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस की विभिन्न टीमें देर रात तक सक्रिय रहकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी लेती रही। अभियान के तहत जनपद के प्रवेश द्वारों, मुख्य पड़ावों और संवेदनशील स्थलों पर चेकिंग की गई। वहीं होटलों और धर्मशालाओं में रुकने वाले व्यक्तियों का भी सत्यापन किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोडिंग करने वाले चालकों की भी जांच की गई। एसपी ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें