फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 26-27 को

Mon, 24 Nov 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में 26 एवं 27 नवंबर को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन अ.उ.रा.इ.का. रुद्रप्रयाग में होगा। इस प्रतियोगिता में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में संस्कृत समूहगान, संस्कृत नृत्य, संस्कृत नाटक, संस्कृत वाद–विवाद, संस्कृत आशु भाषण तथा श्लोक उच्चारण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता के जिला संयोजक एसपी पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 3 और 4 दिसंबर को हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें