फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिला न्यायाधीश ने विधिक सेवा वाहन किया रवाना

Thu, 30 Apr 2026 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से जिले को निशुल्क विधिक सेवा वाहन मिला है। यह वाहन जिले में न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। बृहस्पतिवार को जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष नीना अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के बाद न्याय रथ को वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन न्याय चला निर्धन के द्वार की संकल्पना के साथ जनपद के दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों तक पहुंचेगा। वहीं इसके माध्यम से लोगों को निशुल्क विधिक सहायता, विधिक परामर्श, विधिक जागरूकता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कराई दी जाएगी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार, सिविल जज अमित कुमार, सिविल जज विकास कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें