रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग के नाम से सोशल मीडिया एकाउंट पेज हैक हो गया है। पेज पर लड़कियों की फोटो लगी है। बताया जा रहा है कि बीते 12 अप्रैल को इस पेज पर निर्वाचन संंबंधित गतिविधियां पोस्ट की गईं थी, तब से यह पेज अपडेट नहीं था। साथ ही बीते 4 सितंबर से इस पेज पर लड़कियों की फोटो नजर आ रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिलने पर पेज को रिकवर कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग का सोशल मीडिया एकाउंट वर्ष 2020 में बनाया गया था। संवाद