अगस्त्यमुनि। क्रौंच हिल्स में भाजयुमो की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता सीमान्त अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि युवाओं के सुझाव और सहभागिता से ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण संभव है। इस दौरान प्रदेश संयोजक अनूप सेमवाल, जिला महामंत्री राय सिंह राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष कंडारी आदि भाजपा और युवा मोर्चा मौजूद रहे। संवाद